Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिमाचल के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग, 31 मजदूर घायल, 9 अभी भी लापता

Fire in perfume factory in Solan Baddi: हिमाचल प्रदेश के सोलन में अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार अभी भी फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है.

Fire in perfume factory in Solan Baddi

शनिवार सुबह आग बुझाने में जुटे कर्मचारी.

Fire in perfume factory in Solan Baddi: हिमाचल प्रदेश के सोलन में शुक्रवार रात काॅस्मेटिक और परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. इसमें करीब 84 मजदूर फंस गए. सूत्रों की मानें तो आग लगने के बाद कुछ मजदूर तो जान बचाने के लिए फैक्ट्री की छत से कूद गए.

जानकारी के अनुसार अब तक 34 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 5 गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है. वहीं पिंकी नाम की एक महिला की मौत हो गई.

यह भी पढ़ेंः उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, पश्चिमी विक्षोभ से इन राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

सूत्रों की मानें तो आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. इस दौरान करीब 25 लोग बाहर आ गए. लेकिन शाम 7 बजे तक 25 लोग लापता थे. मामले में एसडीएम दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि आग का धुआं काफी अधिक है इसके बाद एनडीआरएफ के कर्मचारी अंदर दाखिल नहीं हो सके. आग बुझाने के बाद ही कर्मचारी एनडीआरएफ और फायर बिग्रेड के कर्मचारी अंदर दाखिल हो सकेंगे.

मामला दर्ज, मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

भीषण अग्निकांड को लेकर सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा ने बताया कि गायब हुए लोगों की सूची बनाई जा रही है. अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. हादसे की जांच मजिस्ट्रेट करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उधर पुलिस ने मामले में मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital