पाकिस्तान में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर)
Pakistan Blast: पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी हलचल मची हुई है. इस बीच आतंकी हमले भी बढ़ गए हैं. पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर एक बड़ा विस्फोट हुआ है. जिसके बाद हड़कंप मच गया. ईसीपी के ऑफिस के बाहर हुए विस्फोट में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.एसएसपी दक्षिण साजिद सदोजई ने बताया कि ईसीपी दफ्तर के बाहर एक धमाका हुआ है. बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. जांच-पड़ताल जारी है.
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विस्फोटक सामग्री कराची के रेड जोन में ईसीपी कार्यालय की दीवार के पास एक शॉपिंग बैग में रखी गई थी. विस्फोटक सामग्री में बॉल बेयरिंग नहीं पाए गए हैं. वहीं बम निरोधक दस्ते ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें संकेत दिए हैं कि ईसीपी दफ्तर की दीवार के पास एक देसी बम से धमाका किया गया. बम में करीब 400 ग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा मौके पर एक टाइम डिवाइस और 12 वोल्ट की बैट्री का भी जिक्र किया गया है.
यह भी पढ़ें- Poonam Pandey की मौत पर आया शॉकिंग अपडेट, डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक, आखिर क्या है सच?
बम निरोधक दस्ते की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटक के डेटोनेटर और 400 ग्राम विस्फोटक धमाके के साथ उड़ गए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि देसी बम एक नरम कंटेनर में रखा गया था. विस्फोटक में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इस बम धमाके का तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी साउथ और जिला निगरानी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. वहीं ईसीपी ने दोनों अफसरों को तत्काल धमाके से जुड़ी रिपोर्ट देने को कहा है. ईसीपी ने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षा चुनौतियों का लगातार सामना कर रहा है. इसके बाद भी पाकिस्तान में आम चुनाव अपने निर्धारित समय 8 फरवरी को होंगे.
यह भी पढ़ें- UP: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…