देश

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का फिर से शुरू होगा निर्माण कार्य, जानें कहां बनेगा राजा राम का दरबार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं. तो वहीं 23 जनवरी से राम मंदिर का पट भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है. इसी के बाद से लगातार मंदिर में भक्त उमड़ रहे हैं और लाखों भक्त रोज मंदिर पहुंच रहे हैं. इसी बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बयान सामने आया है और उन्होने कहा है कि राम मंदिर का फिर से निर्माण कार्य शुरू होगा और प्रथम व द्वितीय तल पर राजा राम का दरबार बनेगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, “मंदिर में अब निर्माण कार्य पुन: शुरू होना है. जो परिक्रमा की दीवार है उस कार्य को भी पूरा किया जाएगा. प्रथम और द्वितीय तल पर राजा राम का दरबार होगा. उस कार्य को तत्काल प्रारंभ किया जाएगा जो वर्ष 2024 में दिसंबर तक पूर्ण होगा.” दूसरी ओर अयोध्या में लगातार भक्तों और पर्यटकों की संख्या बढ़ते देखते हुए सरकार यहां पर सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है. आवागमन के लिए रेल-बस से लेकर हवाई यात्रा की भी सुविधा का बंदोबस्त किया जा रहा है तो वहीं ठहरने के लिए होटलों का भी बंदोबस्त किया जा रहा है. सरकार अयोध्या को अध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है. इसीलिए पर्यटन विभाग ने विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू कर इस साल के अंत तक अयोध्या में 142 होटल, रिसॉर्ट व गेस्ट हाउस के निर्माण का लक्ष्य रखा है. मीडिया खबरों के मुताबिक, इन होटलों के लिए प्रस्तावित भूमि पर फरवरी में पूजन समारोह होगा. इन होटलों के लिए जमीन आदि की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. करीब 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन होटलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 7,500 कमरे होंगे. इन होटलों के निर्माण और इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Gyanvapi Case: हिंदू संगठन ने ज्ञानवापी के बोर्ड से हटा दिया ‘मस्जिद’ शब्द, चिपका दिया ‘मंदिर’ का पोस्टर

जानें कौन हैं नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर रहे हैं. उन्होंने यूपी के दो-दो सीएम के साथ काम किया है. वह पीएम के प्रधान सचिव थे. इसी के साथ ही यूपी बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के चेयरपर्सन और ग्रेटर नोएडा के सीईओ का पद भी संभाला है. इसके अलावा केंद्र में डेप्यूटेशन के दौरान उन्होंने टेलिकॉम सचिव की जिम्मेदारी निभाई. वह साल 2006-2009 के बीच ट्राई के चैयरमैन भी रहे. तो इसी के साथ ही 2002 से 2004 तक फर्टिलाइजर सचिव भी रहे. वह कई थिंकटैंक का हिस्सा भी रह चुके हैं. 1985 से 1988 तक वह अमेरिका में भारतीय एंबेसी में मंत्री रहे थे. इसी के साथ ही वह वर्ल्ड बैंक के कंसलटेंट और एशियन डेवलेपमेंट बैंक, इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रिकल्चर डेवलपमेंट और नेपाल सरकार के सलाहाकार भी रह चुके हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की उन्होंने पढ़ाई की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

10 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

22 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

23 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

26 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

29 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

34 minutes ago