दिल्ली क्राइम.
Delhi Crime Case: दिल्ली के जनकपुरी में बंटी और बबली बनकर चोरी को अंजाम देने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की यह घटना बेहद अजीबोगरीब है. दरअसल, आरोपी ने जिसका फ्लैट किराया पर लिया था, उसी की कार उड़ा ले भागे. हालांकि, चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. आरोपी महिला पालन इलाके की रहने वाली है. जबकि युवक भी इसी इलाके का रहने वाला बताया जाता है.
सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर का विश्लेषण और अन्य डिजिटल उपकरणों की मदद से पुलिस की टीम ने आरोपी संदीप (मुन्ना) को पकड़ लिया है. आरोपी के पास से चोरी की कार बरामद की गई है. बता दें कि आरोपी संदीप ने खुलासा किया कि उसकी दोस्त रीना चोरी की घटना में उसका साथ देती थी. जिसके बाद आरोपी रीना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके पास से चोरी का लैपटॉप भी बरामद किया गया है.
डिप्टी पुलिस आयुक्त के मुताबिक, आरोपी संदीप उर्फ मुन्ना मैट्रिक पास है. जबकि सह-आरोपी रीना 7वीं तक पढ़ी है. दोनों उत्तम नगर में एक साथ रह रहे हैं. दोनों आरोपी नशेबाजी (शराब) में इतना डूब चुका है कि उसके पास अपने फ्लैट का किराया देने के लिए भी पैसा नहीं है. उन्होंने साजिश के तौर पर जिस मकान मालिक का फ्लैट किराए पर लिया था, उसकी कार छीन ली.
पुलिस के मुताबिक, मामला 22 फरवरी 2024 का है. उस दिन जनकपुरी में कुछ लोगों द्वारा एक कार ले जाने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. शिकायत करने वाले ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने मदद के लिए अनजान जोड़े को रहने के लिए फ्लैट दिया. शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपनी कार के निकलकर बाथरूम गया तो इसी बीच मौका पाकर वे (जिसे फ्लैट किराया पर दिया था) कार लेकर मौके से भाग निकले. कार में एक लैपटॉप भी था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 379/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें: जमीन के बदले नौकरी मामले में सुनवाई 14 मार्च तक टली, जानिए CBI कबतक दाखिल करेगी चार्जशीट
यह भी पढ़ें: चुनाव के बीच सपा में बड़ी टूट! कई और विधायक बागी, आशीष पटेल बोले “यह नमूना है”
-भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…