देश

जमीन के बदले नौकरी मामले में सुनवाई 14 मार्च तक टली, जानिए CBI कब तक दाखिल करेगी चार्जशीट

land for job scam case: जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली के राउज ऐवन्यू कोर्ट में अब 14 मार्च को अगली सुनवाई होगी. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होने वाली थी. लेकिन अब सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है. जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को दो हफ्ते का समय देते हुए 14 मार्च तक के लिए सुनवाई टाल दी है. बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 17 आरोपितों के खिलाफ सीबीआई इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

CBI कब तक दाखिल करेगी चार्जशीट

सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए कोर्ट से 7 से 10 दिनों का समय मांगा. जिसपर कोर्ट ने सीबीआई को दो सप्ताह का समय दिया है. सीबीआई को अब दो सप्ताह के अंदर चार्जशीट दाखिल करना होगा. बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने पूर्व में राजद सुप्रीमो लालू यादव व राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. वहीं अब अदालत की कार्रवाई 14 मार्च तक के लिए टली है. अगली सुनवाई 14 मार्च को की जाएगी.

ईडी ने तेजस्वी यादव से भी की पूछताछ

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी और सीबीआई ने अपनी जांच की है. इस मामले ने लालू परिवार समेत कई लोगों की परेशानी बढ़ायी है. इस मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव से भी पूछताछ की है. हाल में ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी ईडी ने पटना स्थित दफ्तर में बुलाया और पूछताछ की थी. तेजस्वी यादव को भी ईडी दफ्तर में पेश होना पड़ा था जहां उनसे ईडी के अधिकारियों ने कई सवालों के जवाब लिए.

ये भी पढ़ें:Rajya Sabha Elections 2024: चुनाव के बीच सपा में बड़ी टूट! कई और विधायक बागी, आशीष पटेल बोले “यह नमूना है”

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू यादव यूपीए की सरकार में रेलमंत्री थे. वर्ष 2004 से 2009 तक के बीच का यह पूरा मामला है जब रेलवे में अलग-अलग जोन में कई लोगों की नियुक्ति की गयी थी. इस नियुक्ति को लेकर आरोप है कि गलत तरीके से यह नौकरियां बांटी गयी. इसके एवज में लालू यादव व उनके परिवार के सदस्यों को जमीन दी गयी थी. अनाप-शनाप कीमत पर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

19 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

21 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

52 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

53 minutes ago