देश

Delhi Election Result: पूर्व CM केजरीवाल को हराने वाले Pravesh Verma पर है भारी कर्ज, जानें कितनी है Net worth

Pravesh Verma’s Property: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 3,000 से अधिक वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही प्रवेश वर्मा चर्चा में आ गए हैं. क्या आप जानते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है और उनकी आर्थिक स्थिति कैसी है?

प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रवेश वर्मा के पास कुल 95 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
  • उनकी चल संपत्ति (Liquid Assets) 77 करोड़ 89 लाख रुपये है.
  • उनकी पत्नी के पास 17 करोड़ 53 लाख रुपये की चल संपत्ति है.
  • अचल संपत्ति (Immovable Assets) की बात करें तो प्रवेश वर्मा के पास 11 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति है.
  • उनकी पत्नी के नाम 6 करोड़ 91 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है.

प्रवेश वर्मा पर भारी कर्ज

इतनी संपत्ति होने के बावजूद प्रवेश वर्मा पर भारी कर्ज भी है. हलफनामे के अनुसार,

  • उनके ऊपर 62 करोड़ 60 लाख रुपये का कर्ज है.
  • इसमें से 22 करोड़ 59 लाख रुपये का पर्सनल लोन उनके भाई सिद्धार्थ सिंह से लिया गया है.
  • उनकी पत्नी के नाम पर भी 11 करोड़ 45 लाख रुपये का लोन है.

बैंक बैलेंस और गाड़ियों की जानकारी

प्रवेश वर्मा के पास करीब 2.2 लाख रुपये का कैश बैलेंस है.

उनके पास तीन गाड़ियां भी हैं…

  • टोयोटा फॉर्च्यूनर (कीमत – 9 लाख रुपये)
  • टोयोटा इनोवा (कीमत – 36 लाख रुपये)
  • महिंद्रा XUV (कीमत – 11.77 लाख रुपये)

प्रवेश वर्मा के पास कितना सोना

  • वर्मा परिवार के पास कुल 72 लाख रुपये मूल्य का सोना है.
  • प्रवेश वर्मा के पास 200 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपये है.
  • उनकी पत्नी के पास 1.11 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत 45.75 लाख रुपये है.
  • उनकी दो बेटियों के पास 300 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 12.35 लाख रुपये है.
  • उनके बेटे के पास 150 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 6.17 लाख रुपये है.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के संकेत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी भी 22 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है. कांग्रेस और अन्य दलों को अभी तक कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में दिल्ली की राजनीति किस करवट बदलती है.


इसे भी पढ़ें- AAP को तगड़ा झटका! नई दिल्ली से केजरीवाल चुनाव हारे


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago