Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में हार के बाद Arvind kejriwal ने जारी किया बयान, बोले- आशा करता हूं बीजेपी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी

दिल्ली चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बहुत बड़ी खबर.  नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे. बीजेपी के परवेश साहिब वर्मा ने हराया.

अस्पताल निर्माण, सीसीटीवी और शेल्टर होम बनाने में घोटाला! AAP नेताओं पर कसेगा ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के तीन नए मामले दर्ज - भारत एक्सप्रेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाए और बीजेपी के परवेश साहिब वर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी है.परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 3182 वोट से हराया है.

हार के बाद केजरीवाल का बयान

वहीं चुनाव में मिली करारी हार के बाद आप संयोजक केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को मिली जीत पर बधाई. आशा करता हूं कि बीजेपी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी. जनता के फैसले का सम्मान करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तांओं ने पूरे जोश और मेहनत के साथ चुनाव लड़ा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read