Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है और गोवा से वकील विनोद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर AAP (आम आदमी पार्टी) को गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान करोड़ो रुपए देने का आरोप है. गौरतलब है कि इस मामले में ईडी की ये 18वीं गिरफ्तारी है. इसके पहले इस मामले में ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कार्रवाई कर चुकी है और वह जेल में बंद हैं.
इस सम्बंध में ईडी की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए के. कविता के एक कर्मचारी के बयान के आधार पर एडवोकेट विनोद चौहान को गिरफ्तार किया गया है. ईडी ने बताया है कि के. कविता के कर्मचारी ने 8 जुलाई 2023 को बयान दिया था, जिससे पता चला कि उसने अभिषेक बोइनपल्ली के निर्देश पर दिनेश अरोड़ा के कार्यालय से नकदी से भरे दो भारी बैग लेकर विनोद चौहान को दिया था. इसके बाद एक बार फिर उसने टोडापुर के एक पते से दो बैग कैश लेकर विनोद चौहान को दिया था. ईडी ने कहा है कि इस पूरे मामले में आरोप है कि विनोद चौहान ने इसे हवाला के जरिये गोवा में चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी को ट्रांसफर किया था.
ये भी पढ़ें-कनाडा पुलिस का बड़ा दावा- “हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय गिरफ़्तार”, जारी है आगे की जांच
बता दें कि ये केस 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित रूप से भ्रष्टाचार और धनशोधन से जुड़ा है. इसको लेकर मुख्य सचिव की तरफ से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेटर लिखा गया था और इस पर जांच करने की मांग की गई थी और इसी के बाद तुरंत इस नीति को रद्द कर दिया गया था. इसी के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जाच को लेकर सिफारिश की थी और फिर ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया था और अब ईडी द्वारा इस केस में लगातार कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही उनकी पार्टी के सहयोगी व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के अलावा तमाम शराब कारोबारियों और कई अन्य लोगों को भी ईडी गिरफ्तार कर चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…