देश

“नोटिस के पीछे की मंशा जानता हूं, यह…”, ED के सामने पेश होने से सीएम केजरीवाल ने किया इनकार

Kejriwal to skip ED summons: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को अवैध बताते हुए ED के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होने का फैसला किया है. इसके बजाय केजरीवाल ने ईडी को एक लिखित जवाब भेजा है, जिसमें नोटिस के पीछे की कथित मंशा पर चिंता व्यक्त करते हुए सहयोग करने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, ”ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हूं लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है. एएनआई ने आप के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का है. वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं.

3 जनवरी को  ED ने जारी किया था नोटिस

ईडी ने उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. यह तीसरी बार है जब केजरीवाल ने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है. पहले के दो समन 2 नवंबर और 21 दिसंबर के लिए थे. आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को कहा कि केजरीवाल को ईडी के समन पर पार्टी कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कक्कड़ से पूछा गया कि क्या केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे. उन्होंने कहा, “हमारी कानूनी टीम इस सवाल का जवाब देने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित होगी. हम कानून के अनुसार कार्य करेंगे.”

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: अब खत्म होगी बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल! सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह के लिए हुई बैठक

इसी मामले में सिसोदिया और संजय सिंह गिरफ्तार

फरवरी 2023 में, दिल्ली की नई उत्पाद नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. विपक्ष द्वारा बेईमानी के आरोपों के बीच नीति को वापस ले लिया गया था. अक्टूबर 2023 में AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था. एजेंसी ने अब तक कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

16 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

24 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

38 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago