होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Hit And Run New Law
देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने देशव्यापी हड़ताल किया था. जिसे कल रात खत्म किया गया है. लेकिन सबके दिमाग में एक ही सवाल आता है कि आखिर ट्रक ड्रइवर इस कानून का विरोध क्यों कर रहे है. आइए आपको बताते है कि पहले और अब के कानून व्यवस्था में क्या बदलाव किया था.
हिट एंड रन का मतलब है, दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग जाता है. किसी व्यक्ति को किसी वाहन या गाड़ी ने टक्कर मार दी हो. साथ ही अगर दुर्घटना में घायल की मदद करने की बजाय ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो जाए तो मामला हिट एंड रन कहलाता है. पुराने हिट-एंड-रन कानून के तहत ऐसे मामलों में ड्राइवर को जमानत और अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान था. लेकिन अब इस कानून में संशोधन होने से सजा के प्रावधानों में भी बदलाव होगा.
ये भी पढ़ें- असम में भीषण सड़क हादसा, बस ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, करीब 25 लोग घायल
देखा जा रहा है कि इस बात को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है कि अगर दुर्घटना करने वाला व्यक्ति घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचा दे तो घायल व्यक्ति की जान बच जाएगी. हालांकि, दुर्घटना के बाद मौके से भागने के मामले को ‘हिट एंड रन’ कहा जाता है. ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए कानून में कई सख्त प्रावधान किए गए हैं.
वहीं अमेरिका और जपान जैसे विकसित देशों कौन सा कानून है, जिससे हिट एंड रन के मामले कम होते है. बता दें कि इन देशों में भी हिट एंड रन के मामले होते हैं. लेकिन अमेरिकी लॉ फर्म justia के आर्टिकल के अनुसार, अमेरिका में सड़क दुर्घटना के बाद किसी भी स्थिति में दुर्घटनास्थल छोड़ना अपराध माना जाता है. इन देशों में अलग-अलग राज्यों के कानून अलग-अलग बने होते हैं. इन कानून के मुताबिक दुर्घटना के बाद पुलिस को बिना सूचित किए वहां से चले जाने पर लाइसेंस रद्द, जेल की सजा और 20 हजार डॉलर तक जुर्माना का भी प्रवाधान है.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…