आप सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)
Delhi Excise Policy Scam: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की. कहा जा रहा है कि यह छापेमारी शराब नीति घोटाले के सिलसिले में हुई है, जिसके लिए संजय सिंह के सहयोगियों की ईडी ने इस साल की शुरुआत में तलाश की थी. छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह छापेमारी AAP नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी दिनेश अरोड़ा और वाईएसआरसीपी सांसद मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव मंगुटा के कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने के एक दिन बाद हुई है. अरोड़ा, जिन्हें जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, सीबीआई मामले में भी सरकारी गवाह बन गए थे, जिसमें उनके बयानों ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह नहीं तो कौन, किसके चेहरे पर सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही बीजेपी?
बता दें कि इसी शराब नीति घोटाले के सिलसिले में संजय सिंह की पार्टी के सहयोगी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और उत्पाद शुल्क मंत्री को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए पहली बार 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था.
बाद में ईडी ने AAP नेता को 9 मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद हैं. अपने लगभग 270 पेज के आरोप पत्र में ईडी ने सिसोदिया को “प्रमुख साजिशकर्ता” बताया है.
दिल्ली शराब घोटाला मामला ईडी और सीबीआई के आरोपों से संबंधित है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की और कुछ डीलरों का पक्ष लिया. डीलरों ने कथित तौर पर रिश्वत दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी इन आरोपों का खंडन करती आ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…