Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में मंत्रियों के विभागों में बदलावों की बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की कैबिनेट के दो मंत्री आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के विभागों में अहम बदलाव हुए हैं. इसके तहत अब सौरभ भारद्वाज पर्यटन कला और संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे, जबकि आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार (Delhi Government) के जल विभाग की अहम जिम्मेदारी की उत्तरदायी होंगी.
बता दें कि दिल्ली सरकार की विवादित एक्साइज पॉलिसी (Delhi Excise Policy) के चलते दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं. इसके पहले सत्येंद्र जैन भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में आरोपी बनाए जाने के चलते तिहाड़ जेल में हैं. सिसोदिया के जेल जाने के बाद सिसोदिया और जैन दोनों ने ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. इसके चलते आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को मंत्री बनाया गया है.
यह भी पढ़ें-“मुद्दा सवाल पूछने का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का है”, निशिकांत दुबे ने फिर से महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना
गौरतलब है कि मंत्री बनाए जाने पर 9 मार्च को आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग का विभाग सौंपा गया था. दिल्ली सरकार में अब मंत्री आतिशी को मंत्री सौरभ भारद्वाज की जगह जल विभाग आवंटित किया गया है, जबकि मंत्री आतिशी की जगह सौरभ भारद्वाज पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग देखेंगे.
यह भी पढ़ें-BJP ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए चौथी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट
बता दें कि जिस शराब घोटाले और एक्साइज नीति वाले केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था, उसी केस में अब से कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि संजय सिंह ने इसे बीजेपी सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताकर खारिज कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…