Delhi liquor scam
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर, जवाब मांगा है. कविता ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट अब 24 मई को अगली सुनवाई करेगा.
बता दें निचली अदालत ने कविता की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि इस स्टेज पर जमानत देने सही नहीं होगा. दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने के. कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. कविता पर आपराधिक साजिश और खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार के मामले में रिमांड पर लिया है.
कविता और अन्य के खिलाफ मामला 2022 में शुरू हुआ, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2021-22 की दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में थोक और खुदरा शराब के एकाधिकार और कार्टेलाइजेशन की सुविधा के लिए हेरफेर किया गया था.
पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये के रिश्वत को अरेंज करने में कविता का बड़ी भूमिका रही है. वह मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. बुच्ची बाबू के चैट से ये खुलासा हुआ है कि उनकी इंडो स्प्रिट में हिस्सेदारी थी. हवाला ऑपरेटर के स्टेटमेंट में ये खुलासा हुआ कि 11.9 करोड़ का भुगतान हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…