Delhi High Court on Stray Dogs: दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों को लेकर चिंता जताई है. आवारा कुत्तों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने से वह उसी इलाके में बन जाते हैं. जिससे आए दिन लोगों पर हमले होते रहते हैं. हाई कोर्ट ने कहा कि समस्या यह है कि लोग वैन में आ रहे हैं और कुत्तों को खाना खिला रहे हैं. यही कारण है कि यह कुत्ते कहीं नहीं जा रहे हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कुत्ते बहुत अधिक क्षेत्रीय हो गए हैं. यही कारण है कि वह वहां आने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला कर देते हैं. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट 18 महीने की बेटी के पिता की याचिका पर दिल्ली सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया. जिसकी हाल ही में कुत्ते के क्रूर हमले के कारण मौत हो गई थी.
जानकारी रहे कि 24 फरवरी को दिल्ली के तुगलक लोन इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला था. जिसके बाद इस दुखद घटना का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास भी पहुंचा. जिसके बाद आयोग ने दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया था. साथ ही आयोग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि “मानवाधिकारों का गंभीर उलंघन है.”
यह भी पढ़ें: लालू यादव के तंज पर पीएम का पलटवार, बोले- देश मेरा परिवार, नड्डा-शाह ने X पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा
यह भी पढ़ें: वोट के बदले नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला- मुकदमे की कार्रवाई से नहीं बच सकते सांसद और विधायक
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…