देश

TMC MP महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW चेयरपर्सन रेखा शर्मा की FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

Delhi news: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा की ओर से दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. कोर्ट 6 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

बता दें कि जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की कोर्ट सुनवाई कर रही है. मामले की सुनवाई के दौरान महुआ मोइत्रा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जय सिंह ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने अभी तक एफआईआर की कॉपी तक मुहैया नही कराई है. उसके बाद कोर्ट में ही दिल्ली पुलिस ने महुआ मोइत्रा को एफआईआर की कॉपी दे दिया.

दिल्ली पुलिस ने महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, कोर्ट को इसे खारिज कर देना चाहिए. क्योंकि महुआ मोइत्रा ने याचिका में जिसे चुनौती दी है. उसमें राष्ट्रीय महिला आयोग का लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और दिल्ली पुलिस से कम्युनिकेशन भी शामिल है. दिल्ली पुलिस ने इस महीने मोइत्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. यह धारा किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुचाने के इरादे से कहे गए शब्द, इशारे या कृत्य से संबंधित है.

बता दें कि एक जुलाई को तीन नए अपराधिक कानून लागू होने के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने BNS के तहत पहली एफआईआर दर्ज की थी. महुआ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट की गई उस वीडियो पर टिप्पणी की थी, जिसमें NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा चार जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मचने के बाद घटना घटनास्थल पर जाते हुए नजर आई थी. मोइत्रा ने बाद में एक्स से वह पोस्ट हटा दी थी.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

11 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

14 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

24 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

37 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

42 minutes ago