देश

दिल्ली के भलस्वा डेरी अतिक्रमण मामले में झूठी अफवाह फैलाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कही ये बात

दिल्ली के भलस्वा डेरी अतिक्रमण मामले में झूठी अफवाह फैलाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान 4 लोगों की मौत से संबंधित झूठी जानकारी देने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने कहा कि वहां चार मौत हुई लेकिन कोई मौत नहीं है, यह पूरी तरह से गलत है.

कोर्ट ने कहा कि आप इस मामले को कोई भावनात्मक और राजनीतिक रूप न दें. हाई कोर्ट ने कहा कि हम राजनीति से दूर रहते है और हमें राजनीति में शामिल न करें. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आपका यह कहना कि 4 लोगों की मौत हो गई यह पूरी तरह से गलत है. क्या कोर्ट के आदेश की वजह से 4 मौत हुई? इसको स्कैन्डलाइज़ मत करिए.

ये भी पढ़ें-Gurmeet Ram Rahim Singh: एक बार फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानें कहां मनाया जाएगा जन्मदिन का जश्न?

वही एमसीडी ने दिल्ली हाई कोर्ट को आश्वासन दिया और कहा-वह 16 अगस्त को होने वाली सुनवाई तक वहां कोई कार्रवाई नही करेगा. दरअसल, भलस्वा डेरी इलाके में एनिमल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए सभी डेयरी को यहां से खाली करने और उसके बाद डिमोलिश करने का आर्डर कोर्ट की तरफ से दिया गया था. पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने कहा था कि सभी लोगों को एक हलफनामा देना होगा कि यहां पर वह पशुपालन या फिर डेयरी नही चलाएंगे.

इस शर्त पर लोगों के मकानों को ना तो खाली कराया जाएगा और ना ही तोड़ा जाएगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली थी, क्योंकि 6 अगस्त को तारीख को यहां पर एक नोटिस चश्पा किया गया था. बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर समेत भलस्वा डेयरी में मवेशियों के शेड के स्थान पर अवैध रूप से किए गए आवासीय और व्यवसायिक निर्माण को देखते हुए एमसीडी समेत सभी संबंधित एजेंसियों को चार सप्ताह के अंदर भलस्वा डेयरी को घोंघा डेयरी में शिफ्ट करने का आदेश दिया था.

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि दिल्ली सरकार और एमसीडी मवेशियों के भलस्वा के लैंडफिल साईट पर जहरीला कचड़ा खाने से रोकने में भी नाकाम साबित हो रही है, जो लोगों और खास तौर पर बच्चों में लिए काफी खतरनाक है, क्योंकि सभी इन मवेशियों के दूध पीते है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago