देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने करतार सिंह मामले में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय और MLA दिलीप कुमार पांडे से मांगा जवाब

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायक करतार सिंह तंवर को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) के कार्यालय और विधायक दिलीप कुमार पांडे से भी जवाब मांगा है.

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की है. विधायक दिलीप कुमार पांडे ने करतार सिंह तंवर के खिलाफ अयोग्य ठहराए जाने की याचिका दायर की थी.
तंवर ने 8 फरवरी, 2020 को हुए दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, बाद में वे भाजपा (BJP) में शामिल हो गए. उन्हें 24 सितंबर को दलबदल विरोधी कानून के तहत अध्यक्ष ने अयोग्य ठहराया था.

करतार सिंह तंवर ने स्पीकर कार्यालय को लिखा था पत्र

तंवर की याचिका में कहा गया है कि उन्होंने 3 सितंबर को पांडे की अयोग्यता वाली याचिका का जवाब दिया और उन पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत और सत्य से परे बताते हुए नकार दिया. याचिका में कहा गया है कि करतार को 20 सितंबर को स्पीकर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य और अस्पताल में भर्ती होने के आधार पर मामले को स्थगित करने का अनुरोध करते हुए एक पत्र लिखा.

व्यक्तिगत सुनवाई के बिना पारित किया गया आदेश

याचीकाकर्ता तंवर ने कहा कि स्पीकर ने उनके अनुरोध वाले पत्र पर विचार नहीं किया और उन्हें 24 सितंबर को ही पेश होने का निर्देश दे दिया, जिस दिन करतार को अयोग्य ठहराने वाला विवादित आदेश भी पारित किया गया. याचिकाकर्ता को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिए बिना विवादित आदेश जल्दबाजी में पारित किया गया. इसके अलावा, विवादित आदेश बिना बोले प्रकृति का है.

दिल्ली हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को करेगा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

60 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago