देश

Bomb Threat: स्कूलों के बाद जीटीबी सहित दिल्ली के इन अस्पतालों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली, लखनऊ और जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला शांत नहीं हुआ था कि दिल्ली में एक बार फिर से अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

इससे पहले यहां के स्कूलों के साथ ही अस्पतालों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस धमकी भेजने वाले तक पहुंचने का भी प्रयास कर रही है.

बता दें कि इस बार दिल्ली में जीटीबी अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल दादा देव अस्पताल के साथ ही अन्य कई जाने-माने अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. इस सूचना के बाद ही अस्पतालों में हड़कंप मच गया है. हालांकि सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. तो वहीं दिल्ली दमकल विभाग लगातार तलाशी अभियान जारी रखे है.

ये भी पढ़ें-UP News: बेखौफ ड्राइवर का दिखा आतंक, टोल मांगने पर चढ़ा दी कार, बोनट पर टंग गई महिला कर्मचारी, Video

कई दिनों से लगातार मिल रही है धमकी

बता दें कि कई दिनों से स्कूलों व अस्पतालों को बम से उड़ा देने की धमकी लगातार मिल रही है. बीते रविवार को दिल्ली के 20 से अधिक अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट समेत उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी तो वहीं कल यानी सोमवार 13 मई को लखऊ और जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

सोमवार देर रात मिली धमकी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के अस्पतालों को 33 घंटे 15 मिनट बाद दूसरी बार मेल के माध्यम से बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है. रविवार को दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर पहली बार मेल मिली थी तो वहीं अब दूसरी बार मेल सोमवार देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर मिली है.

कैंसर अस्पतालों में रोका गया मरीजों को

धमकी भरा मेल मिलने के बाद मंगलवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में ओपीडी में पहुंचे मरीजों को सुरक्षा जांच के मद्देनजर बाहर ही रोक दिया गया है. अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है. सूचना मिली है कि अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल सोमवार देर रात 12:19 पर (courtisgod123@beeble.com) से आया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस बार तिहाड़ जेल के महानिदेशक को भी मेल मिली है. बता दें कि इससे पहले 12 मई को भी दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. तब अस्पतालों को ईमेल भेजा गया था. तो वहीं इससे पहले दिल्ली के 200 स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी भी मिल चुकी है. फिलहाल पुलिस इसको लेकर अलर्ट मोड पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

2 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

11 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

17 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago