लाइफस्टाइल

Excess Salt Intake: ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये 4 खतरनाक बीमारियां, ऐसे रहे सावधान

Excess Salt Intake: किसी भी खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. इसके बिना खाना बेस्वाद लगता है. साथ ही हमें यह भी याद रखना चाहिए कि संतुलित मात्रा में ही इसका उपयोग करने से भोजन स्वादिष्ट बनता है. वहीं अगर आप सब्जियों आदि में ज्यादा नमक डालेंगे, तो आप उन्हें खा नहीं पाएंगे. हालांकि कई लोगों को अधिक मात्रा में नमक खाने की आदत होती है, लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं ज्यादा नमक के सेवन से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

हाई ब्लड प्रेशर

अगर आपके खाने में ज्यादा नमक की मात्रा है तो यह उत्तेजना, गुस्से और हाइपरटेंशन जैसी बीमारी को जन्म देती हैं. आप धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हो सकते हैं. आपको दिल और दिमाग के रोग भी हो सकती हैं.

अलसर (Excess Salt Intake)

खाने में ज्यादा नमक खाने से हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्ट्रीरिया सक्रिय हो जाती है, जो पेट में अल्सर होने का बड़ा कारण बन सकता है. अधिक नमक की मात्रा से एच पाइरोली बैक्‍टीरिया खतरा का रूप ले लेता है और यह पाचन तंत्र को कमजोर कर देता है.

यह भी पढ़ें : Schizophrenia क्या है? कितनी खतरनाक है ये बीमारी? जिसमें अपनों से ही लगने लगता है डर

कैंसर (Excess Salt Intake)

खाने में अधिक नमक के सेवन से बॉडी में कैलोरीज बढ़ती हैं, जो कैंसर का जोखिम बढ़ाने का काम करता है. अधिक मात्रा में नमक खाने से दिल की मांसपेशियों बढ़ती हैं, जो हार्ट अटैक का मुख्य कारण है.

सिर दर्द

अक्सर हम तनाव ज्यादा होने पर या ज्यादा व्यस्त होने के कारण शरीर दर्द होने लगता है. अधिक मात्रा में नमक खाने से सिर दर्द की समस्या होती है. जब खून में नमक की मात्रा बढ़ जाती हैं, तो यह मांसपेशियों का दर्द, घुटनों- एड़ियों का दर्द और सिर दर्द के रूप में सामने आता है.

Uma Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago