Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Hospital Fire: कोर्ट ने बच्चों के अस्पताल के मालिक और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्वी दिल्ली विवेक विहार बेबी केयर अस्पताल में 25 मई को आग लग गई थी जिसमें सात नवजात की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे.

new born baby care hospital

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी थी आग

अदालत ने दिल्ली के वि​वेक विहार इलाके में बच्चों के अस्पालत में आग लगने से नवजात शिशुओं की मौत के मामले में गिरफ्तार अस्पताल के मालिक एवं हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में 25 मई को देर रात आग लग गई थी, जिसमें सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी.

13 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया

कड़कड़डूमा कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डा. नवीन खिची और पिछले शनिवार देर रात आग लगने के समय डय़ूटी पर मौजूद डा. आकाश को 13 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच डाक्टर आकाश ने जमानत याचिका दाखिल की है जिसपर मजिस्ट्रेट 3 जून को सुनवाई करेंगी.

संचालन लाइसेंस समाप्त होने पर भी किया जा रहा था

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड अस्पताल में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी, जिसका संचालन कथित तौर पर लाइसेंस समाप्त होने पर भी एवं अग्निशमन विभाग से किसी मंजूरी के बिना अवैध रूप से किया जा रहा था. इसको लेकर विवेक विहार थाने में आईपीसी) की धारा 336 (दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों को रविवार को गिरफ्तार करने के बाद 27 मई को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital