देश

दिल्ली शराब नीति मामला: भ्रष्टाचार के तहत गिरफ्तार अमनदीप सिंह ढल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार के तहत गिरफ्तार व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल को 557 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ ढल को जमानत दिया है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में 300 गवाह है. इस मामले में अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हुआ है. जिनका अभी बयान दर्ज नहीं हुआ है. इसलिए कोर्ट को लगता है कि ढ़ल जमानत के अधिकारी हैं. मामले की सुनवाई के दौरान अमनदीप ढल के वकील ने कहा कि ईडी मामले में जमानत मिल चुकी है. इस मामले में शामिल सभी सह-आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. सिर्फ ढल ही कि सीबीआई के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

सीबीआई ने किया जमानत का विरोध

वहीं, सीबीआई ने अमनदीप ढल की ओर से दायर जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उसने ईडी अधिकारियों को रिश्वत देने का प्रयास किया, इसको लेकर उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है. पिछली सुनवाई में अमनदीप ढल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि अमनदीप सिंह ढल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है. सिंघवी ने कहा था कि मैं सीबीआई केस में अंतरिम जमानत भी मांग रहा हूं. इस पर जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा था, हमें गरीब वादकारियों के बारे में भी सोचना होगा. हम सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया को दरकिनार नहीं कर सकते.

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल और अमित अरोड़ा को कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दिया था. इन दोनों के जमानत के साथ ही दिल्ली शराब नीति मामले के लगभग सभी आरोपियों को सब जमानत मिल चुकी है. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने दोनों को जमानत देते हुए कहा था कि जमानत मंजूर की जाती है. ईडी और सीबीआई के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गई थी और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया था. गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड‘ के निदेशक अमित अरोड़ा को ईडी ने 29 नवंबर, 2022 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने कहा था कि अरोड़ा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं और दोनों शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र अवैध धन के ‘प्रबंधन और हेराफेरी‘ में सक्रिय रूप से शामिल थे.

ढल को ईडी ने पिछले साल किया था गिरफ्तार

जब विवादास्पद आबकारी नीति तैयार की गयी थी, उस समय आबकारी विभाग का प्रभार दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास था. बड्रको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ढल ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची और वह शराब नीति तैयार करने में सक्रिय रूप से शामिल थे. ढल को ईडी ने पिछले साल मार्च में गिरफ्तार किया था. इस मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता, विजय नायर सहित सभी कथित आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

5 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

7 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

16 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

25 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

30 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

33 minutes ago