मनीष सिसोदिया
Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में को CBI के सामने पेश होना है. इस दौरान ‘आप’ के प्रदर्शन की आशंका के चलते सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में एजेंसी द्वारा पूछताछ किए जाने से पहले ट्वीट कर लिखा – आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे.
शराब नीति को लेकर दिल्ली की सियासत तेज है. आज मनीष सिसोदिया सीबीआई के सामने पेश होंगे. डिप्टी सीएम के घर के बाहर आप नेताओं का जमावड़ा लगा है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.
बता दें कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पिछले रविवार भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने बजट का हवाला देते हुए पूछताछ टालने की मांग की थी, जिसके बाद एजेंसी ने 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था.
बता दें सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाले मामले में पिछले साल अगस्त में केस दर्ज किया था. CBI ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्य आरोपी बनाया था. सीबीआई ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 477-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है.
सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी थी. इसके साथ ही लाइसेंस धारकों को उनके मन मुताबिक इसके विस्तार के लिए छूट भी दी गई. इस मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा कुछ प्राइवेट कंपनियों समेत 16 लोगों को आरोपी पाया गया है.
ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सता रहा गिरफ्तारी का डर, CBI से मांगी मोहलत
गौरतलब है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास आबकारी मंत्री का भी पद है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…