Categories: देशलीगल

ED ने केटी रामाराव, अरविंद कुमार और बीएलएन रेड्डी को समन जारी किया, फॉर्मूला-ई रेस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच

ED Summons KTR in Formula E Race Case: फरवरी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मामले में ईडी ने बीआरएस नेता केटी रामा राव सहित अन्य लोगों को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया है. ईडी ने केटी रामाराव को 7 जनवरी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. वही नगर प्रशासन और शहरी विकास विभाग के पूर्व प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को 2 जनवरी और हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर बीएलएन रेड्डी को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है.

केटी रामाराव की बहन के कविता का भी नाम आया

ईडी ने यह समन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीआरएस नेता केटी रामाराव और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद जारी किया है. इसमें केटी रामाराव की बहन के कविता का भी नाम सामने आया है.

बता दें कि बीआरएस नेता और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे है. उनके खिलाफ एसीबी ने शिकायत दर्ज की है. जिस शिकायत के आधार पर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले की जांच कर रही हैं. केटीआर पर 55 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान के आरोपों से जुड़ा हुआ यह मामला है, जिसमें से कुछ विदेशी मुद्रा में किए गए थे.

हमने 55 करोड़ रुपए का भुगतान किया: केटी रामाराव

आरोप है कि फरवरी 2023 में हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस का आयोजन करने के लिए यह राशि ली गई थी. हालांकि केटी रामाराव ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार कहां है? हमने 55 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. उन्होंने भुगतान को स्वीकार कर लिया है. यह एक वैध और सीधा लेनदेन था.

एफआईआर के मुताबिक एसीबी ने आरोप लगाया है कि एचएमडीए ने आरबीआई के दिशा निर्देशों का पालन नही करते हुए एफओई को दो किस्तों में भुगतान किया. आरबीआई ने लेन देन के लिए केटीआर की अध्यक्षता वाली तेलंगाना सरकार पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया.

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले की जांच कर रही ईडी

एफआईआर में कहा गया है कि पिछले साल के आखिर में सत्ता में आने के बाद जुर्माने की राशि को भरा गया. यह मामला हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथरिटी द्वारा अक्टूबर 2023 में यूनाइटेड किंगडम में फॉर्मूला-ई ऑर्गनाइजेशन को 55 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने से जुड़ा है. कथित तौर पर यह फंड आवश्यक विनियामक अनुमोदन या टैक्स कटौती आवश्यकताओं के पालन के बिना भेजे गए थे, जिसके कारण वित्तीय अनियमितता हुई.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने कवासी लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर की छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago