देश

ED का संजय सिंह पर संगीन आरोप, एजेंसी ने किया घूस लेने नहीं बल्कि मांगने के सबूत होने का दावा

Sanjay Singh Liquor Scam Case: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में है. इस दौरान आज एक बार फिर संजय सिंह को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. इस दौरान ईडी ने संजय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. ईडी ने कहा है कि संजय सिंह के खिलाफ घूस लेने के नहीं बल्कि घूस मांगने के पुख्ता सबूत हैं. इसके साथ ही कोर्ट से ईडी ने संजय सिंह की 5 दिनों की रिमांड मांगी हैं.

कोर्ट में संजय सिंह के खिलाफ अपनी दलीलें देते हुए ईडी ने कहा है कि संजय सिंह ने घूस मांगी थी लेकिन उनको उस घूस की पेमेंट नहीं मिली थी. ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि संजय सिंह जांच में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं. इतना ही नहीं एजेंसी ने यह भी कहा कि संजय सिंह की कॉल डिटेल्स और अन्य डाटा अभी तक रिकवर नहीं हुए हैं क्योंकि संजय अपने पुराने फोन की कोई जानकारी ही नहीं दे रहे हैं, जिस पर ईडी से कोर्ट ने कहा है कि आखिर अभी तक 5 दिन होने के बावजूद डाटा क्यों नहीं रिकवर हुआ है.

यह भी पढ़ें –Ayodhya Ram Mandir: कई चरणों में हो रही है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी, धार्मिक कमेटी लेगी अहम निर्णय

संजय सिंह ने मांगी थी घूस लेकिन पेमेंट ही नहीं हुआ

ईडी के मुताबिक संजय सिंह के फोन की काफी तलाश की गई लेकिन अभी तक वह नहीं मिला है. ईडी ने बताया कि उन्होंने संजय सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसके बयान भी उसके पास दर्ज है. ईडी ने दावा किया है कि एक शराब कारोबारी से संजय सिंह द्वारा 4 करोड़ रुपये की मांग की थी. ईडी से कोर्ट द्वारा पूछा गया कि क्या रिश्वत मांगी गई, तो इस पर ईडी ने बताया कि जी हां रिश्वत मांगी गई थी लेकिन उसका पेमेंट शराब कारोबारी द्वारा नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें- UP: अयोध्या में गर्भ गृह का काम पूरा, प्रवेश पर पाबंदी

सिसोदिया के बाद संजय सिंह पर शिकंजा

गौरतलब है कि ईडी ने पिछले दिनों ही दिल्ली की शराब नीति के मामले में हुए घोटाले को लेकर संजय सिंह के घर पर लंबी छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि यह वहीं मामला है, जिसके तहत दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप के नंबर दो नेता मनीष सिसोदिया फरवरी में अरेस्ट कर लिए गए थे और वे तब से तिहाड़ में ही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago