Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: अयोध्या में गर्भ गृह का काम पूरा, प्रवेश पर पाबंदी

UP: श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संग्रहालय और आर्ट गैलरी की देखरेख और रखरखाव करेगा.

Ram Mandir

Ram Mandir

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

UP: अयोध्या में रामकथा संग्रहालय और आर्ट गैलरी के रखरखाव को लेकर संस्कृति विभाग और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के बीच समझौता ज्ञापन हुआ। इसमें यूपी सरकार के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और महासचिव चंपत राय मौजूद रहे। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का 5 वर्ष आयु का स्वरुप जो 4 फिट 3 इंच की खड़ी मूर्ति पत्थरों पर बनायीं जा रही है। नवम्बर तक यह कार्य पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा गर्भगृह में होगी। ग्राउंड फ्लोर का गर्भ गृह तैयार हो चुका है। उसी में प्राण प्रतिष्ठा होगा और अब वहां किसी के भी जाने पर पाबन्दी लगा दी गयी है। महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर 380 फिट लम्बा और 250 फिट चौड़ा है। मंदिर तीन फ्लोर का है जिसमे ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो चुका है। अयोध्या में श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए सरकार और हम मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हर सुविधा मिले। हम म्यूजियम बनाने की सोच रहे थे और सरकार का संग्रहालय मिलेगा और उसको विशेष बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा था, जो वस्तुएं निकलीं वह खजाना हैं – चंपत राय

श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संग्रहालय और आर्ट गैलरी की देखरेख और रखरखाव करेगा। 70 एकड़ में अच्छा-अच्छा और बहुत अच्छा करने के लिए हम लगे हैं। जहां मंदिर बन रहा है वहां जमीन से बहुत कुछ निकला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन मीटिंग में कहा था जो निकला यह खजाना है। 40 से 45 आइटम, स्टोन ऐसे हैं जो राम कथा संग्रहालय में रखे हैं। 6 दिसंबर 1992 को भी 270 से 280 तक वास्तु निकली है, जो अनमोल है। उन्होंने बताया कि 5 से 6 फीट का एक बड़ा शिलालेख भी मिला है। जहां आज मंदिर बन रहा है वहां रडार तरंगों से फोटोग्राफी भी हुई थी। रडार तरंगों से पता चला था कि दूर-दूर तक एक भवन दिख रहा है, खनन से जो भी सामान निकाला वह सभी रखा हुआ है। वर्ष 2019 में राम मंदिर पर फैसला आया और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सरकार ने ट्रस्ट बना दिया। हमने 14 मीटर गहराई तक खुदाई की जो निकला सभी रखा हुआ है। तीन सामान करीब 2000 वर्ष पहले के मिले, अब समाज इसको देखे इसलिए यह म्यूजियम की संपत्ति बनेगी। 1785 में एक फ्रेंच इंडिया आया था उसकी डायरी का रिकॉर्ड भी है। चंपत राय ने कहा कि सारे संसार में राम हैं। सभी जगह का संग्रह अयोध्या का यह संग्रहालय होगा। राम के जीवन पर जितना संसार में हो सकता है वह सभी राम कथा संग्रहालय में मिलेगा, यह समाज अतीत के इस गौरव को देखेगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी की राजनीति में कांग्रेस ने किया नया प्रयोग, आज से शुरु हुई दलित गौरव यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैलरी बना रहे – नृपेंद्र मिश्र

श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र दास ने समझौता ज्ञापन के दौरान कहा कि रामकथा संग्रहालय और आर्ट गैलरी पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ 9 अक्टूबर को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का समय निश्चित हुआ था। लखनऊ देश और विदेश में जिसके लिए जाना जाता है उसकी झलक मिली। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी जब मुझे मिली तो एक संग्रहालय बनाने का निर्णय भी हुआ था। संग्रहालय में आदर्शो और मूल्यों को भी प्रदर्शित करेंगे। रामायण म्यूजियम को भी देखने का अवसर मिला। म्यूजियम में हम सारे आर्किटेक्ट और व्यवस्थाएं करेंगे। आने वाले 3 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी गैलरी बना रहे। संस्कृति विभाग और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के बीच समझौता ज्ञापन के दौरान यूपी सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह विशेष अवसर है, अयोध्या में श्रीराम और मंदिर निर्माण की झलक देखने को मिलेगी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital