देश

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद AAP के मीडिया प्रभारी विजय नायर ने लगाई जमानत की गुहार, ED को नोटिस

दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय नायर की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

मामले की सुनवाई के दौरान विजय नायर की ओर से पेश वकील ने कहा कि वह 23 महीने से जेल में बंद है लिहाजा जमानत दिया जाए. इससे पहले विजय नायर की ओर से दायर जमानत याचिका को निचली अदालत और दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था. जिसके बाद विजय नायर ने दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है.

निचली अदालत में सुनवाई के दौरान विजय नायर ने कहा था कि वह केवल आप के मीडिया और संचार प्रभारी थे और किसी भी तरह से आबकारी नीति के मसौदे को बनाने, तैयार करने या लागू करने में शामिल नही थे और उन्हें उनके राजनीतिक जुड़ाव के लिए पीड़ित किया जा रहा था.

आरोप गलत, झूठे और निराधार बताए

नायर ने कहा था कि उनके खिलाफ आरोप गलत, झूठे और निराधार थे. उन्होंने दावा किया था कि 13 नवंबर 2022 को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध थी और बाहरी विचारों से प्रेरित प्रतीत है. बता दें कि सीबीआई के मामले में विनय नायर को पहले ही जमानत मिल चुकी है.

विनय नायर आरोपी नंबर 5

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में विनय नायर आरोपी नंबर 5 है. साथ ही बताया गया है कि उक्त घोटाले में विजय नायर शामिल है. अधिकांश कम्पनियों से जुड़ा है. विनय नायर के कई कॉमेडियन और ओनली मच लाउडर, बबलफिश और मदर्सवियर जैसी कम्पनियों से जुड़ा है. मामले में कॉमेडियन वीर दास का भी नाम सामने आया है. नायर ने पहले आप की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए हास्य कलाकार के तौर पर शिरकत की थी. फिर कुछ साल तक आम आदमी पार्टी का मीडिया प्रभारी रहा.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago