बिजनेस

मोदी सरकार में सरपट दौड़ रहा शेयर बाजार, राहुल गांधी ने सिर्फ 5 महीनों में कमाया ₹46.5 लाख का मुनाफा

Rahul Gandhi profit at Stock market: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. इस कारण से आम निवेशकों के साथ-साथ देश के बड़े राजनेताओं को भी जमकर मुनाफा हो रहा है. इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं.

एक कैलकुलेशन के मुताबिक, राहुल गांधी को बीते करीब पांच महीने में शेयर बाजार से 46.49 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है. यह मुनाफा उनकी ओर से रायबरेली लोकसभा के लिए भरे गए चुनावी नामांकन में दर्ज शेयरों के आधार पर कैलकुलेट किया गया है, जिसमें बताया गया था कि 15 मार्च, 2024 को उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू 4.33 करोड़ रुपये थी. शेयर बाजार में 12 अगस्त, 2024 तक उनके पोर्टफोलियो की कीमत बढ़कर 4.80 करोड़ रुपये हो गई है.

कांग्रेस नेता के पोर्टफोलियो में ये शेयर शामिल

राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, दीपक नाइट्रेट, डिवीज लैब्स, जीएमएम फॉडलर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, टीसीएस, टाइटन, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और एलटीआई माइंडट्री जैसे शेयरों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा वर्टोज एडवरटाइजिंग और विनाइल केमिकल जैसी कई छोटी कंपनियां उनके पोर्टफोलियो में शामिल हैं.

बड़ी बात यह है कि उनके पोर्टफोलियो में करीब 24 शेयर हैं, जिसमें से केवल 4 कंपनियों– एलटीआई माइंडट्री, टाइटन, टीसीएस और नेस्ले इंडिया में ही उन्हें घाटा हो रहा है. बाकी की कंपनियों में राहुल गांधी मुनाफे में हैं. उनके पोर्टफोलियो में मौजूद वर्टोज लिमिटेड में कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिला है, जिसके कारण उनके पास इस कंपनी के शेयर की संख्या बढ़कर 5,200 हो गई है, जो कि 15 मार्च, 2024 को 260 थी.

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बोले राहुल

हिंडनबर्ग की हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा था कि लोगों का निवेश रिस्क जोन में पहुंच गया है. हालांकि, उन्हें खुद तगड़ा मुनाफा हो रहा है.

18 महीने पहले ही खुल चुकी है हिंडनबर्ग की पोल

हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट को बाजार के जानकारों ने सिरे से खारिज कर दिया है. केडियानॉमिक्स के संस्थापक और सीईओ सुशील केडिया ने कहा, “बदनाम शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की पोल 18 महीने पहले ही खुल चुकी है, जब उसने अदाणी ग्रुप को लेकर बड़े दावे किए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई जांच में कुछ नहीं निकलकर आया. बल्कि, सिक्योरिटी मार्केट के नियमों के उल्लंघन के लिए उन्हें सेबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.”

उन्होंने आगे कहा, “अब 18 महीने बाद हिंडनबर्ग अचानक से आता है और सोशल मीडिया पर दावा करता है कि भारत के बारे में उसके पास कुछ बड़ा है. इसका मकसद केवल रिटेल निवेशकों के भरोसे को तोड़कर भारत के शेयर मार्केट को समाप्त करना है. चैम्बर ऑफ जय अनंत देहद्राई के संस्थापक एडवोकेट जय अनंत देहद्राई का कहना है कि हिंडनबर्ग का मकसद केवल मार्केट को शॉर्ट कर पैसा कमाना है. शनिवार को रिपोर्ट आती है, रविवार को इस पर चर्चा होती है, जिससे सोमवार को बाजार में गिरावट आए और ये पैसा कमाएं.”

इस वर्ष की शुरुआत से अब तक सेंसेक्स करीब 11 प्रतिशत और निफ्टी करीब 12 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago