देश

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, ईडी बोली- गोल-मोल जवाब दे रहे

Delhi Liquor Scam Case Update: शराब नीति मामले में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. केजरीवाल की ईडी की हिरासत आज खत्म हो रही थी. ऐसे में आज दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले उन्होंने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये लोग जो कर रहे हैं वो देश के लिए अच्छा नहीं है.

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि हम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग करते हैं. केजरीवाल हमें कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं. वो हमें गोल-मोल जवाब दे रहे हैं. इन्होंने हमें बताया कि विजय नायर मुझे नहीं बल्कि आतिशी को रिेपोर्ट करते हैं. इस पर जज ने कहा कि न्यायिक हिरासत के लिए यह दलीलें कितनी ठीक है? इस पर ईडी के वकील ने कहा कि केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड हमें नहीं बता रहे हैं. हम बाद में इनकी कस्टडी मांगेंगे.

इस बीच तिहाड़ में अफसर पिछले 2 दिनों से हाईलेवल मीटिंग कर रहे थे. ऐसे में आज होने वाली मीटिंग भी काफी अहम है. माना जा रहा है कि मीटिंग में केजरीवाल को लेकर बात की जा सकती है. जेल सूत्रों की मानें तो 5 नंबर जेल को सैनिटाइज किया गया है.

21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

ईडी ने शराब नीति मामले में समन भेजने के बाद भी पेश नहीं होने पर उनके आवास पर 21 मार्च को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया था. तब कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड पर भेजा था. इसके बाद 28 मार्च को ईडी ने एक बार फिर केजरीवाल को पेश किया तब कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया था.

ये भी पढ़ेंः कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका के पास कैसे चला गया… विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खोली कांग्रेस-DMK की पोल

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले INDIA का शक्ति प्रदर्शन, ‘महारैली’ के जरिए EC के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago