कच्चातिवु द्वीप विवाद पर PM मोदी.
PM Modi on Katchatheevu Island Issue: प्रधानमंत्री मोदी कच्चाथीवू द्वीप मामले को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके पर निशाना साधा है. सोमवार (1 अप्रैल) को उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों की हितों की रक्षा के लिए डीएमके ने कुछ नहीं किया.
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा- “बयानबाजी के अलावा डीएमके ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया है. कच्चातुवि पर सामने आ रही नई जानकारियों ने डीएमके के दोहरो मानकों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है.”
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि “कांग्रेस और डीएमके परिवार की दवाइयां हैं. वे केवल इस बात की परवाह करते हैं कि उनके अपने बेटी-बेटियां आगे कैसे बढ़ें. उन्हें किसी और की परवाह नहीं है. कच्चाथीवू पर उनकी बेरुखी ने गरीब मछुआरों और खास तौर पर मछुआरों के हितों को नुकसान पहुंचाया है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक खबर का हवाला दिया है. जिसमें दावा किया गया है कि एम करूणानिधि की सरकार ने समझौते पर सहमति दी थी. लेकिन, डीएमके ने सार्वजनिक तौर पर इसका विरोध किया था. इससे पहले प्रधानमंत्री ने बीते रविवार को कांग्रस पर भी निशाना साधा था. रविवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- “भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 साल से काम करने का तरीका रहा है.”
बीते दिनों तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीलंका को कच्चतिवु द्वीप देने के इच्छुक थे. जिसके बाद अब कच्चतिवु द्वीप मसले पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ें: कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका के पास कैसे चला गया… विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खोली कांग्रेस-DMK की पोल
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…