Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Fire News: अलीपुर में आग से धधका टेंट गोदाम, छाया धुएं का गुबार, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

Delhi Fire News: आज शाम दिल्ली के अलीपुर में टेंट गोदाम में आग लग गई, दमकल विभाग ने चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट: मुकेश राणा


Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर में स्थित कार्निवल फार्म हाउस के पीछे एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई. यह घटना गर्मी के शुरुआती दिनों में हुई है, जब आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत गोदाम के बाहर रखे सामान से हुई थी. जैसे-जैसे आग भड़की, उसने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें आसमान को छूती नजर आईं और काले धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया.

Delhi Fire News

दमकल विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया

दमकल विभाग को जानकारी मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आग पर काबू पाया जा सके. आग के कारण आसपास के गोदामों में भी दहशत का माहौल बन गया था, और लेबर तेजी से बाहर आ गई थी.

स्थिति अब नियंत्रण में: फायर ब्रिगेड

फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर नियंत्रण पाने के लिए कार्यरत है. किसी हानि की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए— दिल्ली के अलीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या; गैंगवार की आशंका



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital