देश

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली को आज भी नहीं मिला मेयर, AAP-BJP के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

Delhi MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी और बीजेपी के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और इस तरह आज भी दिल्ली के मेयर का चुनाव संपन्न नहीं हो सका. दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के सिविक सेंटर में चुनाव की प्रक्रिया चालू थी. इस क्रम में सबसे पहले मनोनीत पार्षद शपथ के बाद चुने हुए पार्षद एक के बाद एक क्रमबद्ध शपथ ले रहे थे. लेकिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच बढ़ते हंगामे को देख एमसीडी सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

गौरतलब है कि एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 6 जनवरी सिविक सेंटर में था. लेकिन 6 जनवरी को एमसीडी सदन में जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण की. और उसके बाद उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे और फिर बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे और देखते ही देखते यह नारेबाजी हंगामा और मारपीट में तब्दील हो गई. उस वक्त एमसीडी सदन को स्थगित कर दिया गया था. आज फिर एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव हो रहा था.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Mayor Election:  पार्षदों के शपथ ग्रहण के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय श्रीराम के नारे’, बीजेपी सांसद बोले- मेयर हमारा ही होगा

हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

आज सबसे पहले नंबर पर मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई और इसके बाद चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई गई. जब चुने हुए सभी पार्षदों की शपथ पूर्ण हो गई. उसके बाद कुछ मिनट के ब्रेक के बाद फिर से एमसीडी का सदन शुरू हुआ. एमसीडी सदन में मेयर चुनाव के लिए पार्षद बोर्ड करने ही वाले थे कि उससे पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया. एमसीडी सदन को पीठासीन अधिकारी ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago