मनोरंजन

#AskSRK: पठान को लेकर अजय देवगन का रिएक्शन हुआ वायरल, अब किंग खान ने भी दिया जवाब

Ask SRK: अजय देवगन ने फिल्म भोला के टीजर लॉन्च पर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का समर्थन किया. अब एक्टर की इस सपोर्ट को लेकर शाहरुख खान का जवाब भी सामने आया है. शाहरुख खान ने अजय को उनकी साइलेंट सपोर्ट बताया है.

दरअसल शाहरुख खान ने अजय देवगन के बयान की वीडियो को टैग कर ट्वीट में लिखा ”अजय सालों से सपोर्ट का पिल्लर रहे हैं मेरे और मेरे परिवार के लिए. वो एक शानदार और खूबसूरत इंसान है. शांत और स्ट्रांग.”

ये भी पढ़ें-25 जनवरी को ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ का टीजर होगा रिलीज, सलमान खान फैंस को देंगे डबल तोहफा

एक्टर ने दिया था ये बयान

आज अजय देवगन ने अपनी आने वाले फिल्म भोला का दूसरा टीजर रिलीज किया है. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी फिल्म सफल हो उन्हें इससे काफी खुशी होती है. उन्होंने कहा कि दृश्यम 2 के सुपरहिट होने के बाद मैं कहूंगा कि हमें और तीन-चार सुपरहिट फिल्मों की जरूरत है. क्योंकि महामारी के बाद चीजें धीमी हो गई थीं और हमें लोगों के बीच फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने की आदत डालने की जरूरत है. मैं चाहता हूं कि हर फिल्म सुपर डुपर हिट हो.”

अजय ने शाहरुख की पठान को लेकर कहा ”जैसे पठान रिलीज़ हो रही है और एडवांस बुकिंग के बारे में हम जो भी रिपोर्ट पढ़ रहे हैं वह शानदार लग रहा है और मैं इसके बारे में अपने दिल की गहराई से कह रहा हूं और मैं सबसे यही कहता हूं कि हम सबको इस बात से बहुत खुश होना चाहिए.”

ये भी पढ़ें-Bholaa Teaser 2: एक्शन, ड्रामा और एडवेंचर से भरपूर है ‘भोला’, का दूसरा टीजर आउट

यहां बता दें कि शाहरुख खान , दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टार पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ – जिसके बाद फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

41 minutes ago