Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट को छुड़ाने के लिए सुरक्षा बलों को करनी पड़ी मशक्कत; देखें Video

Delhi Metro Fighting Video: सोमवार सुबह तकरीबन सात बजे दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाईन मेट्रो में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इन दौरान में दो युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए.

Delhi Metro Fight

दिल्ली मेट्रो में मारपीट की तस्वीर.

Delhi Metro fighting video: सोमवार, 9 सितंबर को सुबह तकरीबन सात बजे दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाईन मेट्रो में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दो युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. मेट्रो में मारपीट की घटना को लेकर यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लंबे कद का एक युवक शराब के नशे में धुत है. उसने कई यात्रियों के साथ अभद्रता करने के बाद एक यात्री से मारपीट करने लगा.

मज़े की बात यह है कि CISF के दो जवान कोच में मौजूद थे फिर भी वे दिल्ली मेट्रो में मारपीट की इस घटना को हल्के में ले रहे थे. हालांकि, बाद में तीन सुरक्षकिर्मयों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को कंट्रोल किया.

बता दें कि वीडियो में जो दिख रहा है वो लड़ाई का दूसरा भाग है. दिल्ली के मजेंटा लाईन की मेंट्रो में मारपीट की ये घटना आगे से दूसरे यानी महिला कोच के बाद वाले कोच में घटित हुई. आये दिन दिल्ली मेट्रो में मारपीट की घटना आम बात है.

हैरान करने वाली बात है कि आखिर शराब पीकर मेट्रो में घुसने की अनुमति कौन दे रहा है? ऐसी घटनाओं पर मेट्रो के अधिकारी या CISF के अधिकारी या दिल्ली पुलिस कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करती?

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital