देश

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के कोच में थमने का नाम नहीं ले रही अश्लीलता, वीडियो देखकर नजरें शर्म से झुक जाएंगी

Delhi Metro Viral Video: देश की राजधानी की लाईफ लाईन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही है. कारण मेट्रो का किसी नई तकनीक से लैस होना नही, बल्कि कुछ सवारियों के पहनावे और उनकी उल जलूल हरकतें हैं. इनमें से कुछ लोगों की हरकतें जहां कैमरे की जद में आकर वायरल हो जा रहे हैं तो कुछ उनके सह यात्रियों तक ही सीमित रह जा रहे हैं. एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है.

 ‘किस’ किस को रोकेंगे

वायरल विडियो ऐसे ही एक प्रेमी जोड़े का है, जो अश्लील हरकतों की वजह से चर्चा में है. बीती घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद भी मेट्रों में ऐसी हरकतों के जारी रहने का यह एक पुख्ता सबूत भी है. ताजा वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा कोच के गेट के पास खड़े होकर किस करने में मशगूल है. बावजूद इसके की उसके आसपास उम्रदराज महिलाएं बैठी हुई हैं. अपनी अनियंत्रित भावनाओं के समंदर में बह रहे इस जोड़े की हरकत कैमरे में कैद कर किसी ने वायरल कर दी और सोशल मीडिया पर इसने तहलका मचा दिया है.

हाथ में पानी सिर पर जवानी

वीडियो में ट्रेन जहां अपनी रफ्तार में चले जा रही है, वहीं कोच के दरवाजे की तरफ खड़ी लड़की को लड़का लगातार किस किए जा रहा है. हालांकि, एक जगह लड़की कुछ देर के लिए अपनी नजरें उपर करती है, लेकिन फिर उनकी कारगुजारियां शुरु हो जाती है. लड़की के हाथ में पानी की एक बोतल भी दिख रही है. हालांकि दोनों का चेहरा साफतौर पर नहीं दिख पा रहा है, क्योंकि लड़की को लड़के ने ढंक रखा है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में ‘उर्फी जावेद’ के बाद अब लिप किस करते दिखा कपल, वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो

दिल्ली मेट्रो के नियमों की धज्जियां पहली बार नहीं उड़ती दिख रही है. इससे पहले भी कभी कोई लड़की मेट्रो के कोच में डांस करती नजर आई तो कभी दो लड़कियां आपस में जमकर लड़ती हुई भी दिखीं थी. वहीं एक कपल के किस करने का वीडियो भी वायरल हुआ था. हद तो तब हो गई थी जब उर्फी जावेद की ड्रेसिंग स्टाइल और वैसे ही कपड़े पहने लड़की का वीडियो सामने आया था.

Rohit Rai

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

34 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago