Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Politics: गौतम गंभीर के राजनीति से संन्यास लेने पर हमलावर हुई AAP, बीजेपी से 5 सालों का मांगा हिसाब

भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर के राजनीति से संन्यास लेने वाले एक्स पर किए गए पोस्ट को आधार बना कर AAP ने मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है.

aatishi

दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी

भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर के राजनीति से संन्यास लेने वाले एक्स पर किए गए पोस्ट को आधार बना कर AAP ने मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है. इससे पहले गौतम गंभीर ने राजनीति से किनारा करने की बात कही थी. जिसके बाद ऐसा मना जा रहा है कि ईस्ट दिल्ली से गौतम गंभीर का बीजेपी टिकट काट सकती है. जिसकी भनक लगने के बाद गौतम गंभीर ने ये फैसला लिया है. अब केजरीवाल सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनौती है कि वह बताए कि बीते सालों में दिल्ली के लिए सातों सांसदों और केंद्र सरकार के सांसदों ने क्या किया है?

“भाजपा के इशारे पर LG विकास योजनाओं को रोक देते हैं”

अतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऊपरी स्तर से लेकर नीचे तक भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कैंडिडेट काम नहीं करता है. भाजपा के इशारे पर LG विकास योजनाओं को रोक देते हैं. आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद से लेकर विधायक और मंत्रियों तक के फोन नंबर को लोग जानते है. अतिशी ने दिल्ली वासियों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों को उखाड़ फेंकें.

वहीं विधायक कुलदीप ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के एक और सांसद दिल्ली को छल कर भाग गए. इससे पहले महेश गिरी अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए. बीजेपी का यह ट्रेंड शर्मनाक है, नए चेहरे नई उड़ान देकर पूर्वी दिल्ली के लोगों को झांसा दिया गया.

BJP को घेरने की रणनीति बना रही AAP

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप भाजपा पर सभी मामलों पर हमलावर हो गयी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि गौतम गंभीर के संभावित टिकट कटने पर प्रेस करने के लिए पार्टी के शीर्ष मंत्री और विधायक पहुंच गए. भाजपा के चेहरे बदलकर नए उम्मीदवार उतारने को आप अब मुद्दा बनाने जा रही है. जिसे अभी से तूल दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital