देश

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल, 6 मोबाइल फॉरेंसिक गाड़ियों को किया जनता को समर्पित

Delhi Police: आज दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस है. इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें. इसके साथ ही अमित शाह ने दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक गाड़ियों को भी जनता को समर्पित किया. इस खास मौके पर अमित शाह ने दिल्ली पुलिसकर्मियों को स्थापना दिवस पर बधाई भी दी. अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी दिल्ली पुलिस कर्मियों को उनके 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई.

हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित करने के बाद आज गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

आज ही क्यों मनाया जाता है स्थापना दिवस

आज ही के दिन साल 1948 में पंजाब पुलिस से अलग हो कर दिल्ली पुलिस का गठन हुआ था और डीडब्ल्यू मेहरा को दिल्ली पुलिस का पहला प्रमुख नियुक्त किया गया था. इसलिए हर साल 16 फरवरी को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है.

जांच में आएगी तेजी

दिल्ली पुलिस की स्थापना दिवस के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह पासपोर्ट सत्यापन की पूर्णतय ऑनलाइन सुविधा के अलावा 6 मोबाइल फॉरेंसिक गाड़ियों को भी जनता को समर्पित करने वाले हैं. ये वैन फॉरेंसिक जांच में तेजी के लिए मील का पत्थर साबित होंगी. दिल्ली पुलिस ने जघन्य अपराधों के मामलों में फॉरेंसिक जांच में तेजी लाने के मकसद से इस हाई-टेक अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन को अपने बेड़े में शामिल करने का फैसला लिया है.

जानिए क्‍या है इस वैन की खासियत

बात अगर इस वैन की करें तो ये हाई-टेक एमएफवी वैन आवाज के विश्लेषण और उंगलियों के निशान की पहचान के साथ-साथ चोट के पैटर्न, बंदूक की गोली के घाव और पीड़ितों के दूसरे जख्मों का पता लगाने में बेहद मददगार होगी. वैन में तत्काल फॉरेंसिक विश्लेषण करने के लिए किट और ऑन-द-स्पॉट सैंपल इकट्ठा करने वाले उपकरण भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Aadi Mahotsav: PM मोदी आज करेंगे ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन, दिखेगी जनजातीय कला-संस्कृति की झलक, जानें और क्या है खास

बात दें कि गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद लगभग डेढ़ साल की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद इस हाइटैक वैन को तैयार किया गया है. पुलिस टीम में इसके शामिल होने के बाद न सिर्फ जांच में तेजी आएगी बल्कि शातिर अपराधियों पर और शिकंजा कसा जा सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

28 seconds ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

12 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

28 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

39 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

58 minutes ago