मनोरंजन

दुश्मनी भुलाकर Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra बनीं एक दूसरे की हमदर्द, सुनाई ‘बर्बादी’ की कहानी

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra: राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने अपने पति पर न जाने कितने संगीन आरोप लगाए हैं. और आदिल को जेल तक भिजवा दिया है. इसी बीच उनकी शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से भी दोस्ती की जानकारी सामने आई थी. दोनों के बीच जमकर फाइट भी हुई थी. यहां तक कि शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था. हालांकि, अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है.

राखी ने शर्लिन चोपड़ा को अपना दर्द बयां किया

दरअसल 15 फरवरी की रात राखी और शर्लिन चोपड़ा को एक-साथ देखा गया था. दोनों लड़ाई के बाद साथ में नजर आई. इस दौरान राखी ने शर्लिन को अपना दर्द-बयां करते हुए बताया ना जाने कब “प्यार करते-करते शादी कर ली और कुछ समझ नहीं आया. बर्बाद होती गई.” इस पर शर्लिन ने कहा, “हमारी मुलाकात 9 फरवरी को हुई थी. मैंने राखी से पूछा कि आपको अपने जीवन का राजकुमार मिला तो आप खुश क्यों नहीं हो? पता चला कि इनके जीवन का राजकुमार दुनिया का सबसे महान ठग निकला, जो लोगों को बेवकूफ बनाता है और उनके साथ फरेब करता है.”

शर्लिन ने आगे बात करते हुए कहा, “जब राखी ने मुझे हाल ही में ये बताया कि मैसूर की कोई ईरानी लड़की उनके झांसे में आ गई और कैसे इनके पति ने उनका यौन उत्पीड़न किया. तो ये सब सुनकर मैं डर गयी. मुझे लगा कि ये हो क्या रहा है. इस बंदे ने कितनी महिलाओं के साथ गलत किया होगा.” राखी ने कहा कि शादी के पहले और शादी के बाद की सभी ऑडियो बाइट्स वगैरह उस लड़की ने मुझे भेजा है.

आदिल के जेल जाते ही अब राखी और शर्लिन बनी दोस्त

शर्लिन चोपड़ा ने जब साजिद के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया था. तब राखी ने कहा था- शर्लिन हर 6 महीने में किसी न किसी पर रेप का केस लगा देती है. इस बात कि वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और फिर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज कराया था. शर्लिन ने राखी पर ये भी आरोप लगाया था कि उन्होंने पैपराजी के सामने उनकी एडल्ट वीडियो दिखाई है. इसके चलते राखी को हिरासत में भी लिया गया था. हालांकि, आदिल के जेल जाते ही अब राखी और शर्लिन दोस्त बन गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

19 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago