होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Varanasi News: फरक्का एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने वाराणसी जंक्शन पर कोच में एक बच्चे को जन्म दिया. स्लीपर कोच (एस-3) की बर्थ नंबर 71 पर सफर कर रही 38 वर्षीय महिला यात्री को बुधवार को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उसने अपने मोबाइल के माध्यम से मदद के लिए अनुरोध करते हुए रेलवे अधिकारियों को अपनी समस्या बताई.
ट्रेन के आने से पहले ही उत्तर पूर्व रेलवे के मंडलीय अस्पताल की मेडिकल टीम वाराणसी जंक्शन पहुंच गई. टीम ने केबिन को खाली कराकर पर्दे से ढक दिया और महिला को आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित प्रसव कराया और उसे आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं.
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी और कहा कि रेलवे बेहतर यात्री सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है. यात्री जब भी मदद के लिए आवाज लगाते हैं रेलवे के कर्मचारी हर कदम पर मौजूद रहते हैं. इसी क्रम में दिल्ली से मालदा टाउन जा रही गाड़ी सं-13414 फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच सं S-3 के बर्थ सं-71 पर यात्रा कर रही 38 वर्षीय महिला यात्री लाल बानो को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी, जिनकी मदद की गई.
ये भी पढ़ें- UP Board Exam: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से हुई शुरू, लखनऊ से वेब कास्टिंग के जरिए होगी लाइव मॉनिटरिंग
उन्होंने बताया कि महिला ने अपने मोबाइल के माध्यम से 13:12 पर रेल मदद पर अपनी समस्या बताई. सूचना के आधार पर उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की टीम फरक्का एक्सप्रेस के वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के पूर्व पहुंच गयी. गाड़ी के प्लेटफार्म सं-5 पर प्लेस होते ही मंडल चिकित्सालय की मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुंच कर महिला का परीक्षण किया.
इसके बाद मंडल रेल चिकित्सालय में कार्यरत मंडल चिकित्सक डॉक्टर आयुष श्रीवास्तव एवं डाक्टर अमरनाथ ने अपनी टीम के साथ केबिन खाली कराकर पर्दों से कवर करके आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ उक्त महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. महिला को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं गईं. महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं. महिला यात्री ने चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…