दिल्ली पुलिस ने ‘संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, पूसा रोड पर किया, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और स्मार्ट आईडी कार्ड वितरित किए. इन कार्ड्स में क्यूआर कोड की सुविधा है, जो आपात स्थिति में आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराएगी.
कार्यक्रम में 400 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और 90 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को सम्मानित किया गया. रोशन लाल गुप्ता और कर्नल वाई.एल. सूद जैसे वरिष्ठ नागरिकों को उनकी प्रेरणादायक उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, अल्जाइमर रोग और सुरक्षा के उपायों पर जानकारी दी गई.
ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने उपराज्यपाल की उपस्थिति में 10 हजार किलोग्राम नशीला पदार्थ किया नष्ट
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने मनोरंजक व शिक्षाप्रद सत्र भी आयोजित किए. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों को अपने बीट कांस्टेबल का संपर्क नंबर रखने की सलाह दी. कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और 150 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…