देश

New Year: शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर Delhi Police की होगी खास नजर, नए साल का जश्न मनाएं लेकिन पढ़ लें ये एडवाइजरी

नए साल के जश्न को लेकर पूरी दुनिया में तैयारी चल रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत के शहरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं. कोरोना के डर के बीच लोग जश्न में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं. लेकिन जश्न के जोश में लोग होश न खो बैठें, इसलिए पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी. राजधानी दिल्ली की पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर कमर कस ली है. लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. नए साल के आगमन से पहले राजधानी में पुलिस का भारी बंदोबस्त रहेगा.

16500 से ज्यादा पुलिसकर्मी पूरी दिल्ली में सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इसी के साथ 1 हजार ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. 20 कंपनी फोर्स अलग-अलग इलाकों में रहेगी. महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस काफी सतर्क रहेगी. ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों को सख्ती से बरता जाएगा. शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. महिला सुरक्षा को लेकर ढाई हजार महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा. साथ ही, हॉल, होटल पर फोकस रहेगा. जगह-जगह पिकेट लगाई जाएगी. शाम 4 बजे से सुबह तक पुलिस की मौजूदगी रहेगी. हर शिफ्ट में 350 पिकेट पर मुस्तैदी रहेगी. ट्रैफिक और लोकल पुलिस मूवमेंट और नियम तोड़ने वालों पर नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें: Amit Shah: कोई हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता- राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का जवाब

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी

दिल्‍ली मेट्रो ने भी 31 दिसंबर की रात के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक रात में यात्रियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. शनिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा. हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की इजाजत होगी.

मुंबई पुलिस ने भी जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

वहीं, मुंबई में भी नए साल की तैयारी चल रही है. मुंबई पुलिस ने भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए मुंबई में नए साल के जश्न से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. विभिन्न सड़कों पर यातायात प्रतिबंधों के अलावा, मुंबई पुलिस लोगों को यातायात सलाह का पालन करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी. कोलाबा, मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट क्षेत्र, बीच, होटलों, क्लबों आदि में भारी भीड़ होगी जिसके परिणामस्वरूप ट्रैफिक जाम हो सकता है. इसलिए एडवाइजरी 31 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 सुबह 6 बजे तक के लिए जारी की गई है.

कमल तिवारी

Recent Posts

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

24 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

3 hours ago