देश

Amit Shah: कोई हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता- राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का जवाब

Amit Shah: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है. अमित शाह ने कहा कि मुझे भारत-चीन सीमा को लेकर किसी भी तरह की चिंता नहीं होती क्योंकि मुझे पता है कि आईटीबीपी के जवान वहां गश्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई हमारी एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है. गृह मंत्री अमित शाह ने बैंगलुरू में आईटीबीपी (ITBP) के कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं.

अमित शाह ने कहा कि आईटीबीपी ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है. इसीलिए मैं उत्तर भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हर जगह गया, वहां उन्हें भारत की जनता हिमवीर कहकर बुलाती है. ये उपनाम उनका दिया हुआ है. मैं मानता हूं पद्मश्री, पद्म विभूषण से भी बड़ा उपनाम जनता ने सिपाही को दिया है. ये बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि ये सरकारी उपनाम नहीं है. अमित शाह ने कहा कि हमें जवानों के समर्पण पर गर्व है और विश्वास है कि जब तक सीमा पर ITBP के जवान तैनात हैं तब तक हमारी सीमाएं पूर्णत सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant: क्या IPL 2023 से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट

चीन से विवाद पर सरकार पर हमलावर विपक्ष

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई चीनी सैनिकों के साथ झड़प को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. संसद के शीतकालीन सत्र में भी विपक्ष ने इसको लेकर चर्चा की मांग की थी. जिस दौरान हंगामा देखने को मिला था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी कई बार सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था. हालांकि इसको लेकर रक्षा मंत्री की ओर से सदन में जवाब दिया गया था.

तवांग में हुई भारत और चीनी झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने चीन की सेना को भारत की सीमा में घुसने से रोका और उन्हें बाहर खदेड़ दिया. वहीं इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार सरकार पर सवाए उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि भारत की चीन के साथ बार-बार झड़प क्यों हो रही है ?

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago