खेल

Rishabh Pant Car Accident: कार हादसे पर बड़ा खुलासा, खुद ऋषभ पंत ने बताया नींद नहीं, इस वजह से हुआ था एक्सीडेंट!

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये हादसा किस वजह से हुआ. पहले खबर आ रही थी कि पंत का एक्सीडेंट नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है. जिसकी वजह से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. उसके बाद उनको रूड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया था. बाद में फिर उनको देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया.

ऋषभ का अभी मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दौरान उनसे मिलने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की भी एक टीम पहुंची है. जिसके बाद अब इस एक्सीडेंट के बारे में नया खुलासा हुआ है. जब DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्म ने उनसे मुलाकात की तो नई बात सामने आ रही है. श्याम शर्मा ने इसकी जानकारी एजेंसी को दी है.

गड्ढा सामने आया, इसलिए हुआ हादसा

श्याम शर्मा ने जब ऋषभ का हालचाल पूछा और वजह जानने की कोशिश करी कि ये हादसा किस वजह से हुआ. तो ऋषभ पंत ने बताया कि उनके सामने गड्ढा सामने आ गया था. उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. ऋषभ पंत ने श्याम शर्मा को बताया  ”रात का टाइम था. वो कुछ गड्ढा सा आ गया था, उसको बचाने के चक्कर में हुआ.”

पंत को फिलहाल एयरलिफ्ट की जरुरत नहीं

श्याम शर्मा ने आगे बताया कि ऋषभ पंत को फिलहाल एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है. उन्हें फिलहाल दिल्ली भी शिफ्ट नहीं किया जाएगा. लिगमेंट ट्रीटमेंट के लिए यदि ऋषभ पंत को लंदन ले जाना पड़ा, तो इसका फैसला बीसीसीआई (BCCI) ही करेगा. पंत को अभी भी थोड़ा बहुत दर्द है. लेकिन बताया जा रहा है कि वो अभी हंस रहे हैं. बीसीसीआई भी डॉक्टर्स के संपर्क में हैं और उनका पूर अपडेट ले रही है.

ये भी पढ़ें- Amit Shah: कोई हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता- राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का जवाब

‘दो महीने में ग्राउंड पर होगा ऋषभ’!

वहीं, DDCA के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, ”ऋषभ पंत की जो अभी तक रिपोर्ट आई है उस हिसाब से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं. हमें उम्मीद है कि 2 महीने में पंत ग्राउंड में होगा. BCCI ऋषभ पंत का बेस्ट इलाज करा रहा है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

15 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

16 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

31 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

42 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

50 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago