देश

शाहीन बाग की लड़की ने हाथ में गुदवाया हिंदू प्रेमी का टैटू, शादी से इनकार करने पर लड़के को गला रेतकर मरवा दिया

Dehradun / Mussoorie: उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली निवासी बहन-भाई की जोड़ी को हरिद्वार से गिरफ्तार करके कुछ दिन पहले मसूरी के एक होमस्टे में मृत पाए गए 24 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, 24 साल के हिंदू युवक को उसकी मुस्लिम प्रेमिका ने मरवाया.

मृतक हिंदू युवक की पहचान कपिल चौधरी के रूप में हुई, जो यूपी पुलिस के एक दारोगा का बेटा था. उसका शाहीन बाग की रहने वाली मुस्लिम लड़की (नाम कुदरत) से अफेयर था. 20 वर्षीय कुदरत कपिल के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी, उससे शादी करना चाहती थी. कुदरत ने उसके नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा रखा था. दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए थे. मगर, मजहब अलग होने के कारण कपिल उससे शादी के लिए राजी नहीं हुआ. इससे कुदरत बेहद खफा हो गई.

24 साल का प्रेमी, 20 साल की प्रेमिका, हत्यारा 18 साल का

कुदरत को लगा कि कपिल ने प्रेम संबंधों में उसे धोखा दिया है. इसलिए उसने कपिल की कहानी खत्म करने की ठानी. उसने पहले कपिल को रूड़की से हरिद्वार बुलाया फिर उसे कार से घुमाने मसूरी लेकर गई और फिर सोते वक्त गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस कृत्य में कुदरत ने अपने भाई की मदद ली, जिसका नाम अब्दुल्ला है.

दो साल से थे प्रेम संबंध, मुस्लिम लड़की ने रची साजिश

इस हत्याकांड की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक कपिल चौधरी पिछले दो साल से दिल्ली के शाहीन बाग निवासी 20 वर्षीय कुदरत बशर के साथ रिश्ते में था. हालाँकि, कुछ हफ़्ते पहले, कपिल ने कुदरत से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह एक अलग मजहब से है. इस तरह गुस्से में और परेशान होकर कुदरत ने अपने 18 वर्षीय भाई अब्दुल्ला को इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: दोस्ती, प्यार और फिर शादी, कुछ ऐसी है ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की Love Story

10 सितंबर की रात को गला काटकर मारा

दोनों ने कपिल को मसूरी आने के लिए मना लिया, जहां उन्होंने एक होमस्टे में एक कमरा बुक किया. 10 सितंबर की तड़के, जब कपिल सो रहा था, अब्दुल्ला ने उसका गला काट दिया और कपिल की कार में कुदरत के साथ भागने से पहले शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया. बाद में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

5 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

26 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

55 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago