देश

UP News: बुंदेलखंड के विकास को भी लगेंगे पंख! नोएडा की तर्ज पर बसाया जाएगा औद्योगिक शहर, योगी सरकार ने दी मंजूरी

UP News: विकास की राह पर चल रहे उत्तर प्रदेश को एक और सौगात मिलने जा रही है.  योगी सरकार बुंदेलखंड को नोएडा की तर्ज पर औद्योगिक शहर बनाने जा रही है और इसके लिए ‘बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण’ के गठन को मंजूरी दे दी गई है. इसकी जानकारी वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने पत्रकारों को दी. मंगलवार को लोकभवन में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी.

बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि नोएडा का गठन 1976 में हुआ था और टाउनशिप विकसित की गई थी और अब इसी तर्ज पर बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण एवं नई औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इसकी शुरुआत की गई है.

47 साल बाद हुआ है किसी प्राधिकरण का गठन

मीडिया को आगे जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि 47 साल बात यह पहला मौका है जब इस तरह का कोई प्राधिकरण गठित किया जाएगा. झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने जमीन को लेकर जानकारी दी कि इसके लिए 33 राजस्व गांवों की 35 हजार एकड़ जमीन ली जा रही है, जिसकी कीमत 6 हजार 312 करोड़ रुपये है. इसमें आठ हजार एकड़ भूमि ग्राम समाज की है. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि बुंदेलखंड के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था पिछले साल मार्च (2022-23) के बजट में की गई थी और अब इस साल भी बजट को लेकर पूरी व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: सपा नेता आजम खां के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, रडार पर है अल जौहर ट्रस्ट

इस योजना की जानकारी देने के साथ ही वित्त मंत्री ने सरकार के इस फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ा निर्णय है. इससे झांसी के आस-पास का जितना भी क्षेत्र है, उसका व्यापक स्तर पर विकास होगा और यह उत्तर प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान करेगा. साथ ही उन्होंने जमीन को लेकर आगे की जानकारी दी कि झांसी रेलवे कनेक्टिविटी का बड़ा सेंटर है और इसके लिए झांसी-ललितपुर मार्ग, झांसी-ग्‍वालियर मार्ग पर जमीन ली जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

12 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

19 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

29 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

30 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago