देश

Kanjhawala Case: सीएम केजरीवाल का मृतका के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान, बोले- बेटी को दिलाएंगे न्याय

Kanjhawala Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में कई किलोमीटर तक कार से घसीटे जाने से मरी युवती के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. मारी गई युवती की बीमार मां से बात करने के बाद केजरीवाल ने उनके इलाज का खर्च उठाने की भी घोषणा की.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  मृत युवती की मां से बात की है, बेटी को न्याय दिलाएंगे. बड़ा से बड़ा वकील खड़ा करेंगे. उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है, उनकी बीमारी का इलाज कराएंगे. पीड़ित परिवार को भविष्य में भी कोई जरूरत पड़ी तो हम पूरी करेंगे.

मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को दिल्ली का सबसे अच्छा वकील मुहैया कराया जाए, ताकि पुलिस की कुछ ‘कमियां’ होने पर भी उन्हें दूर किया जा सके. इस बीच, आप ने दावा किया है कि पुलिस ने प्राथमिकी को ‘कमजोर’ कर दिया है और यहां तक कि प्राथमिकी दर्ज करने में 15 घंटे और पोस्टमार्टम में 36 घंटे की देरी कर दी है.

आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के एलजी और दिल्ली पुलिस कंझावला कांड के अपराधियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि वे भाजपा नेता हैं. ऐसा लगता है कि ऊपर से नीचे तक पूरा पुलिस विभाग अपराध की जघन्यता के बावजूद आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है.

वहीं, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सुल्तानपुरी केस में आज पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट हमें मिली है. रिपोर्ट के हिसाब से मृत्यु चोटों और शरीर को खीचनें के कारण हुई है. रेप की पुष्टी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट हमें जल्द मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Kanjhawala Case: दिल्ली कंझावला केस में सामने आई पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ‘नहीं हुआ दुष्कर्म’

बता दें कि मृतक युवती अंजलि सिंह को रविवार को सुल्तानपुरी से बाहरी दिल्ली के कंझावला तक एक बलेनो कार से घसीटा गया, जिसमें पांच लोग सवार थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago