खेल

IND vs SL: पहले टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, अंतिम ओवर में अक्षर पटेल ने श्रीलंका बल्लेबाजों को छकाया

IND vs SL 1st T20: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 160 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 2023 का पहला मुकाबला जीता. आपको बता दें टीम ने 5 साल बाद साल का पहला मुकाबला जीता है. इस जीत के हीरो रहे डेब्यूटांट शिवम मावी जिन्होंने 4 विकेट चटकाए.

सीरीज में 1-0 से आगे भारत
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago