देश

तिहाड़ जेल में ऐसा कैसे हुआ? 100 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव मिले, 10 हजार कैदियों की जांच, रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप

दिल्ली की तिहाड़ जेल से चौंकाने वाली खबर आई है. यहां बंद सैकड़ों कैदियों में एड्स के लक्षण मिले हैं. कुल 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. जेल में 10 हजार से ज्यादा कैदियों का मेडिकल चेकअप किया गया था, तब यह रिपोर्ट निकली.

जेल प्रशासन के मुताबिक, दिल्ली की तिहाड़ जेल में तिहाड़, रोहिणी और मंडोली तीन जेलें आती हैं. इन्हीं जेलों में एड्स से संक्रमित कैदी पाए गए हैं. एक और बड़ी बात यह है कि यहां 200 कैदियों में सिफलिस की बीमारी पाई गई है.

नए डीजी सतीश गोलचा ने कराया चेकअप!

टेस्ट रिपोर्ट्स आने के बाद जेल प्रशासन पहले से अधिक सक्रिय और सतर्क हो गया है. बताया जाता है कि हालिया चेकअप तिहाड़ में नए डीजी के आने के बाद करवाया गया. एनडीटीवी ने बताया कि तिहाड़ जेल में नए डीजी सतीश गोलचा ने जब चार्ज लिया तो उसके बाद ये मेडिकल चेकअप मई और जून महीने में करवाए गए. महिलाओं के भी मेडिकल चेक-अप किए गए और वे टेस्ट भी हुए जो केवल महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित हैं.

‘नियमित रूप से होती है मेडिकल स्क्रीनिंग’
एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े जेल और देश के चर्चित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में कैदियों की नियमित रूप से मेडिकल स्क्रीनिंग करवाई जाती है. उन्होंने कहा कि जो लोग एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं, वो वही कैदी हैं जो जेल में जब लाए गए तब भी उनमें यह एचआईवी वायरस (HIV Virus) पाया गया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

6 minutes ago

भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…

29 minutes ago

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

47 minutes ago