देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रेमिका के पति की हत्या के मामले में आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रेमिका के पति को चलती ट्रेन के सामने धक्के देकर मार डालने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस अपराध को बहुत ही क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया. न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि किसी आरोपी को जमानत देने पर विचार के समय अपराध की जघन्यता बहुत ही महत्वपूर्ण कारक होती है.

इस मामले में याचिकाकर्ता के अपराध करने के खिलाफ कथित रूप से पुख्ता सबूत हैं. उसपर क्रूर तरीके से हत्या करने का आरोप है. उसके दोषी पाए जाने पर उसे आजीवन कारावास या मौत की सजा दी जा सकती है. इस दशा में यह अदालत उसे जमानत देने का इच्छुक नहीं है. उन्होंने यह कहते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. न्यायमूर्ति ने कहा कि आरोपी भले ही वर्ष 2019 से हिरासत में है, लेकिन इस मुकदमे में कई जानकारियां सामने आई है एवं अधिकतर गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है. अभी उसे जमानत नहीं दिया जा सकता है.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2019 में अपनी प्रेमिका के पति को जखीरा के रेलवे लाइन के पास एक सुनसान सड़क पर ले गया. वहां उसने उसके सिर पर ईट से कई बार वार किए. इसके बाद उसे वहां से गुजरती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे वह घिसटता चला गया और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए. आरोपी ने इस घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी और उसे दुर्घटना का रंग देने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में ऐसा कैसे हुआ? 100 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव मिले, 10 हजार कैदियों की जांच, रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago