बारिश को लेकर आईएमडी ने जारी किया अलर्ट.
Today Weather Update Aaj ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आज भी कोहरे की घनी चादर देखी गई. मौसम विभाग की मानें तो बिहार और यूपी में अगले दो-तीन दिनों तक कोहरे की ऐसी ही चादर देखने को मिलेगी. इन राज्यों में कोल्ड डे भी रहेगा. इधर राजधानी दिल्ली में शनिवार को लोगों को ठंड से राहत मिली. लोग दिनभर छतों पर बैठकर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए.
आईएमडी के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में हिमाचल और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि भयंकर सर्दी में भी कश्मीर की वादियां बिना बर्फ के दिखीं. जबकि मैदानी इलाकों में लोग ठंड से कांप उठे.
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार आज 9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे, 4 बजे राजभवन में 2 डिप्टी सीएम के साथ लेंगे शपथ
राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहेगा. अच्छी धूप खिलेगी जिससे दिन का अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है. इससे यूपी, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
पश्चिमी विक्षोभ केे कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकताी है. इसके नाॅर्थ ईस्ट में भी सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…