Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजधानी दिल्ली में धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather Update Aaj ka Mausam: दिल्लीवासियों को शनिवार को धूप खिलने से ठंड से राहत मिली. आइये जानते हैं दिल्ली समेत मैदानी इलाकों के मौसम का हाल.

Today Weather Update Aaj ka Mausam

बारिश को लेकर आईएमडी ने जारी किया अलर्ट.

Today Weather Update Aaj ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आज भी कोहरे की घनी चादर देखी गई. मौसम विभाग की मानें तो बिहार और यूपी में अगले दो-तीन दिनों तक कोहरे की ऐसी ही चादर देखने को मिलेगी. इन राज्यों में कोल्ड डे भी रहेगा. इधर राजधानी दिल्ली में शनिवार को लोगों को ठंड से राहत मिली. लोग दिनभर छतों पर बैठकर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए.

आईएमडी के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में हिमाचल और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि भयंकर सर्दी में भी कश्मीर की वादियां बिना बर्फ के दिखीं. जबकि मैदानी इलाकों में लोग ठंड से कांप उठे.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार आज 9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे, 4 बजे राजभवन में 2 डिप्टी सीएम के साथ लेंगे शपथ

दिल्ली में अगले दो दिन साफ रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहेगा. अच्छी धूप खिलेगी जिससे दिन का अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है. इससे यूपी, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ केे कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकताी है. इसके नाॅर्थ ईस्ट में भी सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः Badaun: “जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है…कहीं रामोत्व तो कहीं दीपोत्सव हो रहे हैं”, बदायूं में बोले सीएम योगी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital